मार्च का महीना शुरू होते ही गर्मियों की आहट सुनाई देने लगती है। ऐसे में आपके पास एकमात्र विकल्प होता है यात्रा का जो आपको अपनी पसंदीदा जगह पर ले जाये, जहां जाकर आप चिल्ड महसूस कर सकें। आज मैं आपको ऐसे ही कुछ टूरिस्ट डेस्टिनशन (Top Summer Destinations) के बारे में बताने जा रहा हूं जहां पर जाकर आपको अच्छा लगेगा और आप अपनी छुट्टियों का भरपूर मज़ा ले सकेंगे।
पैराग्लाडिंग कैपिटल ऑफ इंडिया
बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश (Top Summer Destinations)
बीर बिलिंग को पैराग्लाडिंग कैपिटल ऑफ इंडिया कहा जाता है। अगर आप साहसिक पर्यटन के शौकीन हैं तो हिमाचल के पहाड़ और प्रकृति के बीच पैराग्लाडिंग आपको रोमांच से भर देगा। पैराग्लाइडिंग के लिए साल का पहला सीजन मार्च से शुरू होता है और पूरा बीर साहसिक पर्यटन का हॉटस्पॉट बन जाता है।
योगा कैपिटल ऑफ वर्ल्ड
ऋषिकेश, उत्तराखंड (Top Summer Destinations)
ऋषिकेश को योगा कैपिटल ऑफ वर्ल्ड कहा जाता है। प्राकृतिक सौंदर्य से घिरी हुई इस जगह पर गर्मियों के शुरू होते ही रौनक बढ़ने लगती है। यह एक ऐसी जगह है जहां पर हर तरह के पर्यटकों का बोलबाला दिखाई देता है। इस जगह पर धर्म और अध्यात्म के साथ पर्यटन भरपूर है। ज्यादातर लोग इस जगह पर अपनी ऊर्जा को संतुलित करने के लिए आते हैं।
साहसिक गतिविधियों का केन्द्र
कामशेत, महाराष्ट्र (Top Summer Destinations)
कामशेत को साहसिक पर्यटन का गढ़ कहा जा सकता है। इस जगह पर आपको खेत-खलिहान और गांव के जहां खूबसूरत दृश्य देखने को मिलेंगे वहीं दूसरी तरह साहसिक खेलों अथवा गतिविधियों के भी अवसर होंगे। इस जगह पर आप नेचर वॉक, ट्रैकिंग और पैराग्लाडिंग का भरपूर आनंद ले सकेंगे।
रामकृष्ण मैठ की शाखा अद्वैत आश्रम
मायावती, उत्तराखंड (Top Summer Destinations)
इस गर्मियों में अगर आप अपना समय किसी बेहद शांत और सकून भरी जगह पर बिताना चाहते हैं तो मायावती से शांति और सकून देने वाली कोई और जगह शायद ही कोई होगी। यह वह जगह है जहां पर स्वामी विवेकानंद ने अपना आखिरी प्रवचन दिया था। मायावती आश्रम की यात्रा आपको वैचारिक, अध्यात्मिक और प्राकृतिक रूप से आपको बदलने की क्षमता रखती है।
महाराष्ट्र का पश्चिमी घाट
मलशेज घाट, महाराष्ट्र (Top Summer Destinations)
प्रकृति किसे नहीं लुभाती है ? मानो प्रकृति का ही दूसरा नाम मलशेज घाट है। आप जैसे ही इस जगह पर प्रवेश करेंगे महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में आकर्षक चोटियां का नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। आसपास का वातावरण आपको खुदमें समेट लेगा। प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट, हरी-भरी वादियां और खूबसूरत वाटरफॉल इस जगह के आकर्षण का केंद्र हैं।
लैंड ऑफ ऑर्किड्स
कुर्सिंयोंग, पश्चिम बंगाल (Top Summer Destinations)
फूल और प्रकृति किसे नहीं लुभाते हैं? और बात कुर्सिंयोंग जैसी जगहों की यात्रा का हो तो मन उल्लास से भर जाता है। कुर्सिंयोंग को लैंड ऑफ ऑर्किड्स कहा जाता है। जैव विविधता से भरपूर कुर्सिंयोंग एक ऐसी ही जगह है। कुर्सियोंग की पहाड़ियों को फूलों की विभिन्न प्रजातियों, बुद्धिस्ट मठों, मंदिरों और वॉटरफॉल्स का कहा घर है।
यात्रा में शोध की संभावना
कलिंपोन्ग, पश्चिम बंगाल (Top Summer Destinations)
यात्रा में शोध का अपना एक अलहदा मज़ा है, यह एक ऐसा फितूर है जिसे करने से घुमक्कड़ प्रवृति के लोग खुदको नहीं रोक पाते। शहरों की भाग-दौड़ से दूर अगर कुछ दिन शांत वातावरण के बीच गुजारना चाहते हें तो कलिंपोन्ग से अच्छा कुछ भी नहीं। कलिंपोन्ग में पर्यटन का मज़ा लेने के साथ एक्सप्लोर करने के लिए भी काफी कुछ है।
फ्रेंच कैपिटल ऑफ इंडिया
पुडुचेरी, भारत (Top Summer Destinations)
पुडुचेरी को फ्रेंच कैपिटल ऑफ इंडिया कहा जाता है। भारत में रहते हुए अगर किसी फ्रेंच टाउन का अनुभव लेना है तो पुडुचेरी की खूबसूरती और शांत वातावरण आपको खूब रास आएगा। पुर्तगाल, फ्रेंच और डच के स्टाइल में बनी सैकड़ों साल पुरानी कॉलोनियां यहां आज भी आपको देखने को मिल जाएंगी।
प्रकृति का अद्भुत समन्वय
मुन्नार, केरल (Top Summer Destinations)
मुन्नार का नाम आते ही वहां के प्राकृतिक वातावरण और चाय के बगानों का ख्याल आता है। यह चाय के बगानों को देखने का यह सबसे उपयुक्त समय है। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही इस जगह पर पर्यटकों की आवजाही बढ़ जाती है। मुन्नार का एराविकुलम नेशनल पार्क देखने के अलावा इस जगह पर आप ट्रैकिंग का भरपूर मज़ा ले सकते हैं। लक्कम वॉटरफॉल और अनामुडी की चोटियों का सौन्दर्य आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।
शहरों के शोर से दूर एक शांत जगह
ताड़केश्वर, उत्तराखंड (Top Summer Destinations)
यह घने जंगलों और पहाड़ों से घिरी एक अद्भुत जगह है। पैदल चलकर इस जगह पर पहुंचना और कुछ वक्त व्यतीत करना इस बात का अहसास कराता है जैसे कि हम जन्नत में पहुंच गए हैं। पूरा रास्ता आपको रोमांचक लगेगा। कदम कदम पर इस बात का अहसास होगा कि आप किसी अलग जगह पर आ गए हैं और आप जैसे ही मंदिर पहुंचेंगे यह अहसास और भी गहरा हो जाएगा।
दोस्तों, आशा करता हूं कि यह लेख आप लोगों को पसंद आया होगा। मेरी कोशिश हर दिन आपको कुछ नया देने की रहती है। आपको लेख पढ़कर कैसा लगा स्ट्रोलिंग इंडिया और अपने इस घुमंतू दोस्त के साथ जरूर बाटें।
हमसे संपर्क करें : अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें: indiastrolling@gmail.com