राजगीर प्रमुख स्थल (Top Places Rajgir) : बिहार एक ऐसा राज्य है जो अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है लेकिन इस जगह पर घूमने और देखने के लिए भी काफ़ी कुछ है। वर्तमान में जिस जगह के प्रति लोगों का सबसे ज़्यादा क्रेज़ देखने को मिल रहा है वह है राजगीर जो कि राज्य के नालंदा जिले में स्थित एक प्राचीन नगर है। यह शहर जितना प्राचीन है उससे भी कहीं ज़्यादा प्रसांगिक, इस जगह का उल्लेख आज भी कई हिंदू और बौद्ध ग्रंथों में मिलता है।
राजगीर की भौगोलिक स्थिति की बात की जाए तो यह सात पहाड़ियों से घिरी एक सुंदर से घाटी में स्थित है। यह देश का लोकप्रिय स्थल होने के साथ बिहार का प्रमुख जगह है। यह दुनिया भर में अपने प्रमुख पर्यटन स्थलों (Top Places Rajgir) अपनी घाटी की प्राकृतिक छटा, अपने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है।
यह भी पढ़ें : राजगीर : सात पहाड़ियों से घिरी एक खूबसूरत घाटी
राजगीर में घूमने के लिए 10 प्रसिद्ध जगहें
इस जगह के महत्व को देखते हुए आज हम राजगीर के 10 प्रसिद्ध (Top Places Rajgir) जगहों के बारे में बताने वाले हैं। हमारे साथ बने रहे और इस ब्लॉग को पूरा पढ़ें।
1. गृद्धकूट चोटी राजगीर
गृद्धकूट चोटी राजगीर की एक ऐसी लोकप्रिय जगह हैं जहां पर राजगीर घूमने आए सैलानी जाते ही जाते हैं। यह राजगीर का एक बहुत ही पॉप्युलर डेस्टिनेशन है जिसकी वजह से इस जगह पर लोगों की भीड़ रहती है। यह स्थानीय तौर पर गिद्धों की चोटी के नाम से भी जाना जाता है। यह बौद्ध धर्म में आस्था रखने वाले लोगों का बहुत ही विशेष स्थान है। ऐसा कहा जाता है कि इस 400 मीटर ऊँची चोटी पर भगवान बुद्ध ने उपदेश दिया था।
2. विश्व शांति स्तूप राजगीर
राजगीर में ही विश्व शांति स्तूप नाम का एक बौद्ध स्तूप स्थित है। रत्नागिरी की चोटी पर स्थित इस स्तूप का निर्माण विश्व शांति को बढ़ावा देने के लिए किया गया था। लगभग 32 मीटर की ऊँचाई पर बनाई गई एक बहुत ही मनमोहक संरचना है। जिसे देखने के लिए देश के कोने कोने से लोग आते हैं। यह राजगीर जनपद के सबसे फ़ेमस कहे जाने वाले डेस्टिनेशन में गिना जाता है। इस जगह से आसपास की चोटियाँ बहुत सुंदर दिखाई देती हैं।
यह भी पढ़ें : उत्तरकाशी के ट्रेकिंग रूट्स: पहाड़ चढ़ाना है तो शिव की नगरी में आइए!
3. वेणु वन राजगीर
राजगीर के पास स्थित वेणु वन एक बहुत ही सुंदर उद्यान है जो प्रकृति प्रेमियों को बहुत पसंद आता है। यह प्राकृतिक वातावरण से सुसज्जित जगह कई पक्षियों का घर है। जिसमें तरह तरह के पशु पक्षी रहते हैं। इस जगह पर जाकर लोग शांति के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। यह लोकप्रिय पर्यटन स्थल अपने भीतर कई तरह के प्राकृतिक रहस्य को समाए हुए है, इस जगह पर जाकर मन शांति और सकून से भर उठता है।
4. राजगीर हॉट स्प्रिंग्स
राजगीर में प्रकृति का भरपूर सानिध्व मिलता है। इस जगह पर कई तरह की घूमने की जगहें और आकर्षण मौजूद है। उसी में से एक है राजगीर हॉट स्प्रिंग्स जोकि वैभव हील की तलहटी में स्थित है। यह गर्म पानी का झरना जितना देखने में ख़ूबसूरत है, उतना ही अपने औषधीय गुणों के कारण जाता जाता है। इस झरने का गर्म पानी कई तरह के खनिजों से भरपूर बताया जाता है। ऐसा बताया जाता है कि इसमें नहाने से सभी तरह की बीमारियाँ ठीक हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें : कसार देवी मंदिर: धर्म, अध्यात्म और विज्ञान की पहेली
5. अजातशत्रु का किला राजगीर
राजगीर का अपना एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक महत्व भी है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण यह अजातशत्रु का किला है जोकि काफ़ी प्राचीन है। यह क़िला 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व में अजातशत्रु के द्वारा बनाया गया था जिसका नाम वरमान में देश के सबसे पुराने कहे जाने वाले किलों में शुमार है। यह किला एक बहुत ही सुंदर सी पहाड़ी पर स्थित है जो अपने आसपास की पहाड़ियों और घाटियों का मनोरम नज़ारा दिखाता है।
6. सोनभंडार की गुफाएं राजगीर
राजगीर में आकर सोनभंडार की गुफाएं नहीं देखे कोई भला ऐसा कैसे हो सकता है। सोनभंडार की गुफाओं को राजगीर में स्थित एक प्राचीन और पौराणिक गुफा के तौर पर जाना जाता है। लोककथाओं के अनुसार यह वह जगह है जहां पर विष्णु भगवान ने अपना ख़ज़ाना छुपाया हुआ है। गुफाओं के भीतर भगवान विष्णु से सम्बंधित तरह तरह की नक्काशी की गई है जो इस जगह पर आने वाले पर्यटकों को बहुत ज़्यादा पसंद है।
यह भी पढ़ें : 36 मनमोहक द्वीपों की एक खूबसूरत दुनिया लक्षद्वीप
7. बिम्बिसार जेल राजगीर
राजगीर में स्थित एक प्राचीन जेल भी है जिसे बिम्बिसार जेल के नाम से जाना जाता है। इस जगह पर देश-विदेश से आने वाले सैलानियों की अच्छी ख़ासी भीड़ रहती है। इस जेल से जुड़ी एक बात प्रचलित है कि राजा बिंबिसार को अजातशत्रु ने इस जगह पर क़ैद रखा था जोकि उन्हीं का पुत्र था। इस जेल में आज भी कई प्राचीन शिलालेख आपको देखने को मिल जायेंगे। इस ऐतिहासिक जगह पर सैलानियों की भीड़ रहती है।
8. करंडा टैंक राजगीर
राजगीर में स्थित करंडा टैंक को भी एक ऐतिहासिक स्थल के तौर पर जाना जाता है। यह एक बहुत ही सुंदर टैंक है जो पूरी तरह से हरे भरे वातावरण से घिरा हुआ है। स्थानीय लोग बताते हैं कि इस टैंक का इस्ते माल भी राजा बिम्बिसार ने ही करवाया था। वर्तमान में यह दूर दूर से आए सैलानियों के लिए एक लोकप्रिय स्थल है। देश के कोने कोने से आए सैलानी इस जगह पर आकर समय व्यतीत करना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें : टी सिटी ऑफ इंडिया यानि चाय वाला शहर डिब्रूगढ़ !
9. वीरायतन संग्रहालय राजगीर
किसी भी जगह को समझने के लिए सबसे विश्वसनीय स्त्रोत संग्रहालय होते हैं। राजगीर में स्थित वीरायतन संग्रहालय जोकि जैन धर्म को समर्पित है। जैन धर्म से जुड़ी बातों और शिक्षाओं को समझने के लिहाज़ से बहुत ही अच्छा है। इस संग्रहालय में जाकर आप तरह तरह की जैन कलाकृतियों को देख सकते हैं। इस संग्रहालय में आपको जैन धर्म से संबंधित प्राचीन पांडुलिपियां, मूर्तियां और पेंटिंग भी देखने की मिल सकती हैं।
10. जरासंध का अखाड़ा राजगीर
राजगीर में स्थित जरासंध के अखाड़े को राजगीर अखाड़ा भी कहा जाता है। एक प्राचीन समय में परंपरागत रूप से पहलवानी केंद्र था जो कि बिहार के राजगीर शहर में स्थित है। इस अखाड़े में पहलवानी कला की परंपरा निरंतर चलती रही थी। इस जगह पर पहलवानों को उनकी शारीरिक तैयारी, आयुर्वेदिक चिकित्सा, खाद्य पौष्टिकता आदि के बारे में इस आखड़े से ज्ञान दिया जाता था।
यह भी पढ़ें : मणिमहेश झील: ब्रह्मा, विष्णु और महेश का निवास स्थान
राजगीर से जुड़े कुछ सवाल
राजगीर बिहार ही नहीं बल्कि हमारे देश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल (Top Places Rajgir) है जोकि अपनी प्राचीन संस्कृति, धार्मिक महत्व और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। इस जगह पर आने वाले सैलानियों के मन में कई तरह के सवाल भी रहते हैं। इस लेख के अंत में मैंने यहां पांच मुख्य सवालों का जवाब दिया है।
- राजगीर के प्रमुख पर्यटन स्थल क्या हैं?
- राजगीर में कई प्रमुख पर्यटन स्थल हैं जैसे कि गृद्धकूट पर्वत, वेनुवान, बामा पर्वत, विश्वशांति स्तूप, नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर हॉट स्प्रिंग्स आदि।
- गृद्धकूट पर्वत क्यों महत्वपूर्ण है?
- गृद्धकूट पर्वत, जिसे गृद्धकूट शिखर भी कहा जाता है, बौद्ध धर्म से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल (Top Places Rajgir) है। यहां पर महावीर भगवान ने अपने शिष्य गोषालक बालक को धर्म प्रचार करने के लिए भेजा था।
- कैसे पहुंचें और कब जाएं?
- राजगीर बिहार में स्थित है और यह पटना से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर है। निकटतम रेलवे स्थान गया है, जो पटना से उच्च तेजी ट्रेनों के साथ जुड़ा हुआ है। बस सेवाएं भी उपलब्ध हैं।
- यहां के प्रमुख धार्मिक स्थल क्या हैं?
- राजगीर में धार्मिक महत्वपूर्ण स्थलों में (Top Places Rajgir) गृद्धकूट पर्वत, विश्वशांति स्तूप, नृपाला तालाब, शांबणका गुफा आदि शामिल हैं, जिन्हें आप यात्रा करके देख सकते हैं।
- राजगीर का खानपान और शौकिया विकल्प क्या हैं?
- राजगीर में स्थानीय बिहारी खाना उपलब्ध होता है जो मसालेदार और स्वादिष्ट होता है। इस जगह पर आपको स्थानीय व्यंजन का मज़ा लेना चाहिए।