Rishikesh Places to visit : मेरी अब तक की घूमी हुई जगहों में ऋषिकेश सबसे सकून वाली जगह रही है। जब भी शहर से कुछ दूर शांत, सुरम्य जगह की याद आई ऋषिकेश पहुंच गया। सबसे अच्छी बात यह कि इस जगह पर नदी और पहाड़ दोनों हैं और साथ ही साथ बाजार और देश के सभी शहरों से कनेक्टिविटी भी।
आपको बता दूं कि हिमालय की तलहटी में स्थित ऋषिकेश को ‘गढ़वाल हिमालय के प्रवेश द्वार’ और ‘योग कैपिटल ऑफ़ द वर्ल्ड’ के रूप में जाना जाता है। यह शहर हरिद्वार और राजधानी देहरादून से कुछ ही दूरी पर स्थित है। जिस तरह से हरिद्वार को हिंदुओं के सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है उसी प्रकार से ऋषिकेश को भी धर्म और अध्यात्म का केंद्र कहा जाता है।
देश के बहुत सारे साधू महात्माओं ने इस जगह पर तप किया। ध्यान, योग और प्रार्थना से मुक्ति पथ पर बढ़े। जिसका प्रभाव अब भी इस शहर की आबोहवा में महसूस होता है। यदि आप ऋषिकेश घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो मैं आपको इस रहस्यमयी शहर में घूमने वाली कुछ जगहों के बारे में बताना चाहूंगा जहां जाना आपको सकून देगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल का मिनी स्विट्जरलैंड खाज्जिअर की यात्रा
ऋषिकेश में कहां घूमें? (Rishikesh Places to visit)


इस शहर में घूमने-टहलने वाली जगहों की कमी नहीं है। यह एक ऐसा शहर है जो पूरी तरह से आपको अपनत्व के बोध से भर देता है। ऋषिकेश में आपको एक पल के लिए भी यह महसूस नहीं होगा कि आप किसी अजनबी अथवा अनजान शहर में हैं। इस शहर के पास बहुत सारे घाट और नदी का एक बृहद किनारा है जहां पर जगह जगह आपको सैलानी दिख जायेंगे। आपको भी नदी के किनारे बड़े बड़े पत्थरों के बीच में बैठना अच्छा लगेगा। इसके अलावा ऋषिकेश घूमने वाली (Rishikesh Places to visit) इन तमाम जगहों पर भी आप जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : भारत की अंतिम भूमि धनुषकोडी रामेश्वरम
1. लक्ष्मण झूला (Laxman Jhula Rishikesh )
इस शहर में पहुंचकर आपको एक हैंगिंग ब्रीज़ का दीदार होगा। इस ब्रीज़ को ही लक्ष्मण झूला के नाम से जाना जाता है। ये गंगा नदी के ऊपर बना पूल ऋषिकेश आने वाले यात्रियों को खूब पसंद आता है। यह पूल नदी के दो छोरों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करता है। इस जगह पर आने जाने वाले लोगों की भीड़ रहती है और कुछ लोग खड़े होकर झूलते हुए पूल का मज़ा लेते भी आपको मिल जायेंगे। आपको भी इस पूल से होकर गुजरना अच्छा लगेगा।
इस पूल से कई तरह की मान्यताएं भी जुड़ी हुईं हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम के भाई लक्ष्मण ने इसी जगह से होकर कभी नदी को पार किया था जिसकी निशानी के तौर पर इस पूल का निर्माण किया गया है। इस पूल के आसपास बहुत सारे मंदिर भी स्थित हैं। जिनमें तेरह मंजिला मंदिर, लक्ष्मण मंदिर और राम झूला काफी प्रसिद्ध है। इन जगहों पर श्रदालुओं की भीड़ रहती है।
यह भी पढ़ें : ब्रह्मा, विष्णु और शिव का घर मणिमहेश
2. त्रिवेणी घाट (Triveni Ghat Rishikesh)
त्रिवेणी घाट ऋषिकेश भ्रमण करने वाले यात्रियों की पसंदीदा जगह मानी जाती है। यह तीन पवित्र नदियों- गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम का स्थान है। इस जगह को गंगा जी में आस्था रखने वाले लोगों के लिए विशेषतौर पर डेवलप किया गया है। इस जगह पर लोग आकर गंगा स्नान करते हैं। ऐसा माना जाता है कि त्रिवेणी घाट किनारे डुबकी लगाने से सारे पाप धूल जाते हैं और हमारा अंतर्मन शुद्ध हो जाता है।
इस जगह पर आकर आप बैठ सकते हैं। सीढ़ियों पर बैठना काफी अच्छा लगता है। अगर आप शाम के समय यहां पहुंचते हैं तो आपको एक अच्छा समय बिताने के लिहाज़ से इस जगह पर जरूर जाना चाहिए। इस जगह पर भांति भांति लोगों को देखना एक अलग तरह की अनुभूति प्रदान करता है। इस जगह पर गंगा आरती देखना बिलकुल भी नहीं भूलें।
यह भी पढ़ें : चाय के बागानों और अभूतपूर्व सौंदर्य का प्रतीक मुन्नार
3. वशिष्ठ गुफा (Vashishtha Cave Rishikesh)
वशिष्ठ गुफा एक प्राचीन गुफा है जो ऋषिकेश से तक़रीबन पंद्रह किमी की दूरी पर स्थित है। इस जगह को ध्यान के लिए सबसे अच्छा और अनुकूल माना जाता है। इस जगह पर ज्यादादर सैलानी ध्यान करने के लिए इस जगह पर आते हैं। ऐसा कहा जाता है कि भगवान ब्रह्मा के मानव पुत्र ऋषि वशिष्ठ ने इसी गुफा में ध्यान किया था। इस जगह पर गूलर के पेड़ों की बहुतायत है।
लोग बताते हैं कि ऋषि अपने सभी बच्चों को खोने के बाद बेहद उदास थे और उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला किया लेकिन गंगा माता ने उन्हें बचा लिया और वह इसी गुफा में रहने लगे। इस जगह पर जाने माने संत पुरुषोत्तमानंद भी दो बार आये थे। उनका आश्रम पास में ही स्थित है। इस गुफा में एक शिवलिंग भी है जिसकी आज भी पूजा होती है और इस जगह पर सैलानियों की भीड़ रहती है। आप इस जगह पर गुफा देखने के साथ साथ शिव भगवान का दर्शन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : किसी जन्नत से कम नहीं है काशी के आसपास की दुनिया
4. स्वर्ग आश्रम (Swarg Ashram Rishikesh)
यह ऋषिकेश में स्थित एक अद्भुत जगह है। इस आश्रम को स्वामी विशुद्धानंद की याद में बनवाया गया था। यह ऋषिकेश का प्रसिद्ध आश्रम है। स्वामी विशुद्धानंद अक्सर काला कम्बल ओढ़ा करते थे। जिसकी वजह से कुछ लोग इस जगह को काली कमली वाला के नाम से भी जानते हैं। राम झूला और लक्ष्मण झूला की ही तरह इस आश्रम की भी महिमा का बखान किया जाता है। रामझूला से होकर इस जगह पर आसानी से पहुंचा जा सकता है।
यह ऋषिकेश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है। इस आश्रम में धर्म और अध्यात्म से जुड़ी तरह तरह की गतिविधियां होती रहती हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक के सभी अनुष्ठान कराये जाते हैं। इस जगह पर आकर आप धर्म और अध्यात्म की शिक्षा ले सकते हैं। जयादातर लोग इस जगह पर आयुर्वेद और योग की शिक्षा लेने के लिए आते हैं। इस आश्रम में बाजार हाट से लेकर मंदिर, गुफा, पुस्तकालय और छत्रावास तक आपको मिल जायेगा। आश्रम में बाहर से आये श्रदालुओं के रुकने की भी जगह है।
यह भी पढ़ें : भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ
5. नीलकंठ मंदिर (Neelkanth Temple Rishikesh)
ऋषिकेश में सबसे ज्यादा लोग गंगा माता और शिव दर्शन के लिए आते हैं। गंगा स्नान के उपरांत हर किसी की इच्छा नीलकंठ महादेव के दर्शन की होती है। यह मंदिर ऋषिकेश शहर से लगभग पच्चीस किमी दूर है बावजूद इसके शिव में आस्था रखने वाले इस मंदिर तक जरूर पहुंचते हैं और आसपास के प्राकृतिक वातावरण को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। आसपास का पूरा रास्ता एक ट्रेकिंग रुट जितना शांत और सकून देने वाला प्रतीत होता है।
इस मंदिर को लेकर तरह तरह की मान्यताएं हैं। कुछ लोगों का मानना है कि सृष्टि को बचाने के लिए शिव भगवान ने इसी जगह पर विषपान किया था। विष पेट तक नहीं पहुंचे इसलिए माता पार्वती ने उनके गले पर हाथ रख दिया था जिसकी वजह से विष वहीं जमा रह गया और विष के प्रभाव से नीला पड़ गया था। नीलकंठ महादेव मंदिर के पास की पहाड़ी पर पार्वती का भी मंदिर स्थित है। इस जगह पर पहुंचकर अद्भुत शांति का अनुभव होता है। नीलकंठ महादेव मंदिर में एक झरना भी है जिसमें लोग स्नान करते हैं।
यह भी पढ़ें : पूर्वोत्तर भारत की खिड़की त्रिपुरा का सौन्दर्य
6. बीटल्स आश्रम (Beatles Ashram Rishikesh)
ध्यान के लिए भारत से अनुकूल जगह भला दुनिया में और कहां हो सकती है ? और बात ऋषिकेश की हो तो फिर क्या ही कहना। यह जगह योग और ध्यान का सदियों से केंद्र रही है। दुनिया भर से लोग इस जगह पर सिर्फ ध्यान और आत्मिक शांति की खोज में आते रहे हैं। योगिक ध्यान के बारे में दुनिया जानती हैं। इसी ध्यान की एक तकनीक अतींद्रिय ध्यान है जिसे महर्षि महेश योगी ने शुरू किया गया। बीटल्स ग्रुप के मेंबर कुछ समय तक योगी आश्रम में ठहरे थे और योगी जी ने उन्हें अतींद्रिय ध्यान की शिक्षा दिया था। महर्षि महेश योगी आश्रम को ही वर्तमान में बीटल्स आश्रम के नाम से जाना जाता है।
यह आश्रम बहुत ही शांत जगह पर स्थित है। यह जगह पूरी तरह से ध्यान और अध्यात्म के अनुकूल है। आपको इस जगह पर कुछ लोग ध्यान करते दिख भी जायेंगे। अब यह आश्रम अब राजाजी नेशनल पार्क का हिस्सा है। इसके बिलकुल पास से गंगा बहती है और पूरा वातावरण गंगा की कलकल ध्वनि में बहुत ही मनमोहक लगता है। बीटल्स को चाहने वाले आज भी उनकी उपस्थिति को महसूस करने के लिए दुनिया के कोने कोने से इस जगह पर आते हैं।
यह भी पढ़ें : धनौल्टी: प्रकृति का एक छुपा हुआ खजाना
7. ऋषि कुंड (Rishi Kund Rishikesh)
यह ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट के नज़दीक स्थित एक प्राकृतिक गर्म पानी का तालाब है। इस जगह से कई तरह की पौराणिक कहानियां जुड़ी हुईं हैं। ऐसा कहा जाता है कि संत कुब्ज मुनि की सज्जनता से प्रसन्न होकर यमुना माता ने इस तालाब को पानी से भर दिया था। माता के वरदान और मुनि जी के आशीर्वाद के कारण आज भी इस जगह से गरम पानी निकलता है। इस तालाब में स्नान करना आपके लिए काफी अलग अनुभव होगा।
लोगों का यह भी मानना है कि भगवान राम ने अपने वनवास के दौरान कुंड में स्नान किया था। कुंड के पानी में आज भी भगवान राम और सीता को समर्पित रघुनाथ मंदिर की छवि दिखाई देती है। इस जगह पर ही आप लक्ष्मण और भरत मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं। जानने वाली महत्वपूर्ण बात यह कि यह वही स्थान है जहां पर गंगा और यमुना एक दूसरे से मिलती हैं।
यह भी पढ़ें : लंढौर: हिमालय की एक अनछुई अनसुनी जगह!
8. गीता भवन (Geeta Bhawan Rishikesh)
गीता भवन गंगा नदी के तट पर स्थित एक बहुत ही बड़ा परिसर है जहां पर हर वर्ष हजारों लोग आते हैं। अगर आते हैं तो गीता भवन में जाकर आप सस्ते और किफ़ायती दर पर खरीददारी कर सकते हैं। इस जगह पर आयुर्वेद से जुड़ी कई दुकानें हैं जहां पर हिमालय और गंगा जल से निर्मित जड़ी बूटियों को खरीद सकते हैं। इस जगह पर आप आकर गंगा में डुबकी लगाने के साथ साथ। धर्म, कर्म और अध्यात्म से जुड़े विचार साधु महात्माओं से सुन सकते हैं। इस जगह पर संतों के प्रवचन होते रहते हैं।
इस परिसर में एक मंदिर भी है जिसे लक्ष्मीनारायण मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस जगह पर धर्म और अध्यात्म से जुड़ी तरह-तरह की गतिविधियां होती रहती हैं। आप इन गतिविधियों का हिस्सा बन सकते हैं। गीता भवन में बहुत सारे हाल और 1000 कमरों वाला एक बहुत बड़ा कॉम्पलेक्स है जहां आप बिना किसी परेशानी के मुफ्त में रह सकते हैं।
यह भी पढ़ें : ब्रह्मगिरी की पहाड़ियों में लिपटा कूर्ग का सौन्दर्य
ऋषिकेश में क्या करें?


हम आपको ऋषिकेश घूमने की जगहों (Rishikesh Places to visit) की जानकारी साथ इस जगह पर होने वाली गतिविधियों के बारे में भी बता देते हैं। ऋषिकेश में पहुँचकर आप इन गतिविधियों को ज़रूर आज़माये।
1. ऋषिकेश योग और ध्यान
ऋषिकेश को दुनिया भर में योग कैपिटल के नाम से जाना जाता है। इस जगह पर ज्यादातर लोग योग और ध्यान के लिए आते हैं। यहां पर इसके लिए कई तरह के विकल्प और सुविधाएं मौजूद हैं। बहुत सारे आश्रम और योगकेन्द्र स्थापित किये गए हैं जो हमारी देह और आत्मा को शुद्ध करने का काम करते हैं। आपको यह करके अद्भुत शान्ति का अनुभव होगा।
यह भी पढ़ें : लंढौर: एक ऐसी जगह जहां हर पर्वत-प्रेमी को जाना चाहिए !
2. ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग
अगर आपको एडवेंचर पसंद है और आप कुछ हटकर आनंद लेना चाहते हैं तो आप ऋषिकेश में राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। ऋषिकेश में विशेषरूप से राफ्टिंग के लिए भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां कुछ सर्टिफाइड ऑपरेटर हैं, जो राफ्टिंग के लिए अच्छी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराते हैं और राफ्टिंग के लिए अनुकूलित पैकेज देते हैं।
यह भी पढ़ें : कालिदास और विद्योत्तमा के प्रेम प्रसंग की कहानी
3. ऋषिकेश में बंगी जम्पिंग
ऋषिकेश का बंगी जम्पिंग साहसिक पर्यटन के शौक़ीन लोगों को सबसे अधिक पसंद आता है। बंजी जम्पिंग, फ्लाइंग फॉक्स और विशाल झूलों जैसे साहसिक खेल उनके आकर्षण का केंद्र होता है। यदि आपको भी एडवेंचर पसंद है तो आप भी इनका हिस्सा बन सकते हैं। इस जगह पर आपको पूरी सुरक्षा मुहैया करायी जाती है बस आपको हिम्मत दिखाने की देर होती है। यदि आप हिम्मत दिखाते हैं तो यह आपके जीवन का सबसे रोमांचकारी अनुभव साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें : एक स्त्री द्वारा पुरुष हरण की अनोखी प्रेमकथा
4. ऋषिकेश में कैम्पिंग
ऋषिकेश में आकर यदि कैंपिंग नहीं किया तो समझो क्या किया। सर्दियों में यहां पर तरह तरह की कैंपिंग और बोनफायर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं ताकि आपका सफ़र यादगार बन सके और आप अपनी यात्रा का पूरा पूरा लुत्फ़ उठा पाएं। नदी के किनारे चिड़चिड़ाती ठंड में आग जलाकर बैठाना बहुत ही सुखद अनुभव देता है। आपको इसका अनुभव जरूर करना चाहिए। इस जगह पर आपको कैंपिंग के लिए तरह तरह के विकल्प मिल जायेंगे।
यह भी पढ़ें : किसी रहस्य से कम नहीं हिमालय का एथेंस मलाणा
5. ऋषिकेश में ट्रेकिंग
ऋषिकेश में ट्रेकिंग का भी अपना एक अलहदा मज़ा है। अगर आप ऋषिकेश आते हैं तो आपको इसे आजमाकर देखना चाहिए। यह उनके लिए है जो डर और रोमांच दोनों का एक साथ मज़ा लेना चाहते हैं। हालांकि यहां ट्रेक करना ज्यादा मुश्किल नहीं है पर आपको अलग-अलग रास्तों से पैदल गुजरना, प्राकृतिक दृश्य देखना, नदी, पहाड़ पार करना रोमांच से भर देगा।
यह भी पढ़ें : जैव बहुलता का पर्याय ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क
6. ऋषिकेश में गंगा आरती
ऋषिकेश में आकर गंगा स्नान और गंगा आरती नहीं देखा तो फिर आपकी यात्रा अधूरी रह जाएगी। यह एक ऐसी जगह है जिसे पूरी तरह से अध्यात्म और भक्तिभाव के लिए जाना जाता है। इस जगह पर होने वाली आरती का पूरी दुनिया में क्रेज़ है। ऋषिकेश के हर घाट पर गंगा आरती होती है लेकिन त्रिवेणी घाट और परमार्थ आश्रम की आरती बहुत ही ज़्यादा प्रसिद्ध है।
यह भी पढ़ें : मौसम से प्यार है तो धनौल्टी से अच्छा कुछ भी नहीं!
ऋषिकेश में खानपान


हम आपको ऋषिकेश घूमने की जगहों (Rishikesh Places to visit) की जानकारी साथ खानपान के बारे में भी आपको बता देना चाहते हैं। इस जगह पर खानपान के बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं। तरह तरह के होटल और रेस्टोरेंट खुल गए हैं। आपको जगह और पसंद के हिसाब से खाना मिल जाएगा। कैम्पिंग के साथ भी आपको खाने पीने की सुविधा दी जाती है। यहां पर आप अपने मन के मुताबिक ऑर्डर देकर भी अपने पसंद का खाना भी बनवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : हिप्पी संस्कृति का रंग, नशा और मैकलोडगंज
ऋषिकेश में कहां ठहरे?
ऋषिकेश में घूमने के (Rishikesh Places to visit) के साथ साथ ठहरने वाली जगहों की कोई कमी नहीं। इस जगह पर कई तरह के होटल बन गए हैं। कुछ आश्रम तो ऐसे हैं जहां आप बिना पैसे के या फिर बहुत कम पैसे में रह सकते हैं। इस जगह पर घुमक्क्ड़ों के लिए हॉस्टल के भी बहुत सारे विकल्प हैं। साथ साथ यहां पर आप रिसोर्ट और कैम्प की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : बंजार घाटी की अनछुई खूबसूरती की पर्याय जीभी
ऋषिकेश कैसे जाएं?
ऋषिकेश में घूमने के (Rishikesh Places to visit) के साथ साथ परिवहन के सारे साधन मौजूद हैं। यह देश के सभी बड़े शहरों से ट्रेन और सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। इसका निकटतम हवाई अड्डा जॉली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून है जो ऋषिकेश से 35 किमी की दूरी पर है। आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम से ऋषिकेश जा सकते हैं। ज्यादातर लोग जो दिल्ली में रहते हैं अपने निजी वाहन से जाना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें : राजगीर ग्लास ब्रिज घूमने की पूरी जानकारी
ऋषिकेश यात्रा से जुड़े सवाल (Rishikesh Places to visit)
- ऋषिकेश के प्रमुख धार्मिक स्थल कौन से हैं?
ऋषिकेश में प्रमुख धार्मिक स्थलों में त्रिवेणी घाट, परमार्थ निकेतन, लक्ष्मण झूला, और राम झूला शामिल हैं। - ऋषिकेश में क्या क्या कर सकते हैं?
ऋषिकेश में राफ्टिंग, ट्रेकिंग, योग, ध्यान, और आध्यात्मिक अध्ययन जैसी गतिविधियाँ हैं जिनसे आप आनंद उठा सकते हैं। - ऋषिकेश की सबसे अच्छी यात्रा किस समय कर सकते हैं?
ऋषिकेश की यात्रा का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च होता है क्योंकि मौसम सुहावना रहता है और मानसून से बच सकते हैं। - ऋषिकेश में खाने के लिए स्थान कहाँ पर हैं?
ऋषिकेश में आपको स्थानीय दुकानों, रेस्टोरेंट्स, और धार्मिक आश्रमों में विभिन्न प्रकार के भारतीय और आंतरराष्ट्रीय व्यंजन मिलेंगे। - योग और आध्यात्मिक अध्ययन के लिए क्या है?
परमार्थ निकेतन, स्वार्गाश्रम, और विष्णु देवानंदा आश्रम जैसे स्थल ऋषिकेश में योग और आध्यात्मिक अध्ययन के लिए आदर्श होते हैं।
दोस्तों, आशा करता हूं कि यह लेख आप लोगों को पसंद आया होगा। मेरी कोशिश हर दिन आपको कुछ नया देने की रहती है। आपको लेख पढ़कर कैसा लगा स्ट्रोलिंग इंडिया और अपने इस घुमंतू दोस्त के साथ जरूर बाटें।
हमसे संपर्क करें : अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें: indiastrolling@gmail.com