Menu
पर्यटन स्थल

मसूरी के खूबसूरत दर्शनीय स्थल के बारे में जानकारी

Mussoorie Hill Station

देहरादून से कुछ ही दूरी पर स्थित मसूरी देखने की लालसा हर किसी के दिल में होती है। यही कारण है कि जो लोग देहरादून घूमने आते हैं थोड़ा सा वक़्त निकालकर मसूरी की तरफ चल देते हैं। देहरादून से मसूरी की कुल दूरी लगभग 30 से 35 किमी होगी। मसूरी में घूमने और देखने के लिए बहुत कुछ है। यह छोटा सा हिल स्टेशन (Mussoorie Hill Station) अपनी खूबसूरत पहाड़ियों, वन्यजीवों और वनस्पतियों के लिए फेमस है। मसूरी गढ़वाल हिमालय की सबसे खूबसूरत पहाड़ी है। इसे पहाड़ों की रानी या फिर क़्वीन ऑफ़ हिल के नाम से संबोधित किया जाता है। 

यह भी पढ़ें : पर्यटन और जैव विविधता से भरपूर खज्जियार

दून घाटी का नज़ारा 

मसूरी हिल स्टेशन (Mussoorie Hill Station) से हिमालय की बर्फ से ढंकी पर्वत मालाओं को देखा जा सकता है। इस जगह से दून घाटी बहुत ही खूबसूरत नज़र आती है। जिन सैलानियों को शांत जगहों पर घूमना पसंद होता है वह इस जगह पर आते हैं। मेरा इस जगह पर कई बार जाना हुआ लेकिन अब भी जब देहरादून जाना होता है तो इस जगह पर जाए बिना दिल नहीं मानता और अनायास ही कदम मसूरी की तरफ मुड़ जाते हैं। 

मसूरी की खोज 

मसूरी हिल स्टेशन (Mussoorie Hill Station) की खोज उन्नीसवीं सदी के तीसरे दशक में एक ब्रिटिश अधिकारी कप्तान यंग ने की थी। इस अनोखी जगह और इसकी खूबसूरती को देखकर वह हैरान हो गया था। इसलिए इसकी स्थापना के बारे में वह सोच पाया और यह एक हिल स्टेशन के रूप में स्थापित हो सका। 

यह भी पढ़ें : आधुनिकता और अनूठी प्राचीन संस्कृति का पर्याय काजा

अन्य महत्वपूर्ण आकर्षण 

यह जगह देशी-विदेशी सैलानियों को अपनी तरफ खींचती है। गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर जाने का यह मुख्य द्वार है। इस जगह पर यदि आप आते हैं तो आपको सुंदर पहाड़ियां, प्राकृतिक सुंदरता, प्राचीन इमारतें और सामाजिक जीवन की एक खूबसूरत बसावट देखने को मिलेगी। यह जगह छुट्टियां बिताने के अनुकूल है। इस जगह पर लोग अपनी लम्बी छुट्टियों को एन्जॉय करने के लिए आते हैं। मसूरी में कई सेलिब्रिटी के बंगले भी हैं जो सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बन चुके हैं। 

जानिये क्या क्या है ख़ास?

घूमने टहलने की जगहों में मॉल रोड, लाइब्रेरी, कंपनी गार्डन और कम्पटी फॉल काफी प्रसिद्ध है। इन जगहों पर हर कोई जाता ही जाता है। आप को भी ये जगहें पसंद आएंगी। खासकर कंपनी गार्डेन और कम्पटी फॉल। आप चाहें तो भट्ट फॉल भी जा सकते हैं। इस जगह पर कम्पटीफॉल जितनी भीड़ नहीं रहती, यह एक छोटा मगर आकर्षक झरना है। 

अगर आपको ऊंचाई पसंद है तो लाल टिब्बा आपकी सबसे पसंदीदा जगह हो सकती है। यह ऊंचाई पर स्थित एक हिल है। इस जगह से हिमालय की कई चोटियां दिखाई देती हैं। आप इस जगह से बद्रीनाथ, केदारनाथ, बंदर-पुंच, श्री कांथा और नंदा देवी की ऊंची चोटियों को देख सकते हैं। मसूरी घूमने के लिए अगर आप आते हैं तो कुछ ख़ास जगहें जहां घूमना बिलकुल भी नहीं भूले। 

यह भी पढ़ें : हैवलॉक द्वीप: पांच समुद्री किनारे जहां किसी का भी दिल खो जाये

कैमल बेक रोड

यह एक सड़क है जो घोड़े के पीठ के समान दिखाई देती है। इस जगह पर आप पैदल यात्रा या फिर घुड़सवारी कर सकते हैं। इस सड़क से मसूरी हिल स्टेशन (Mussoorie Hill Station) की सुंदर छटा दिखाई देती है। इस जगह पर लोग सूर्यास्त और सूर्योदय का दृश्य देखने के लिए आते हैं। इस जगह से आप आसपास की पहाड़ियों का खूबसूरत और मनोरम दृश्य देख सकते हैं। 

गन हिल मसूरी

यह मसूरी हिल स्टेशन (Mussoorie Hill Station) की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के रूप में जानी जाती है। जिसकी ऊंचाई 2122 मीटर है। इस जगह पर पहुंचने के लिए रोपवे बना हुआ है। आप गन हिल पर एक रोमांचक रोपवे की सवारी का मज़ा ले सकते हैं। इस जगह से पूरी वादी अपने सबसे खूबसूरत रूप में दिखाई देती है। 

यह भी पढ़ें : कलाप गांव : दुर्गमता में सुंदरता का पर्याय

मसूरी झील

मसूरी-देहरादून रोड पर बहुत ही सुन्दर सा पर्यटन स्थल विकसित किया गया है। जिसे मसूरी झील के नाम से जाना जाता है। इस जगह पर आकर आपको काफी अच्छा लगेगा। आप यहां पर आकर एक शांत और सुन्दर जगह पर अपना समय बिता सकते हैं। इस जगह से आसपास की पहाड़ियों और वादियों का ख़ूबसूरत नज़ारा दिखाई देता है।

विनग माउंटेन कुएल सेंचुरी

मसूरी में एक सेंचुरी भी है। अगर आपको जीव जंतु प्यारे लगते हैं तो आप उस जगह पर जा सकते हैं। इस जगह पर विलुप्त होते पक्षियों को देखने के लिए लोग आते हैं। यह जगह मसूरी से कुछ ही दूरी पर स्थित है इसलिए जो लोग मसूरी घूमने के लिए आते हैं इस जैव विविधता से परिपूर्ण जगह पर जाना नहीं भूलते हैं।

यह भी पढ़ें : अस्कोट: हिमालय की एक बेहद शांत और सुरम्य जगह

केम्प्टी फॉल 

मसूरी से थोड़ी दूर होने के बावजूद भी इस जगह पर सबसे ज्यादा लोग पहुंचते हैं। यह काफी ऊंचाई से गिरते पानी का खूबसूरत झरना है और आसपास काफी खूबसूरत दृश्य उत्पन्न करता है। इस जगह पर आकर लोग नहाते हैं और रोपवे का भी मज़ा लेते हैं। मसूरी घूमने आने वाले सैलानियों का यह सबसे बड़ा आकर्षण है।

धनौल्टी

मसूरी हिल स्टेशन (Mussoorie Hill Station) घूमने आए पर्यटक धनोल्टी भी जा सकते हैं। यह जगह घूमने फिरने के लिहाज़ से काफी खूबसूरत है। इसे देखने के लिए आजकल सैलानियों की अच्छी भीड़ होती है। यह जगह मसूरी से भी कहीं शांत और सुरम्य है। इस जगह पर आपको कई तरह की साहसिक गतिविधियां देखने को मिल जाएंगी। 

यह भी पढ़ें : हैवलॉक द्वीप: अंडमान के दिल की धड़कन

सुरकंडा देवी

मसूरी आने वाले पर्यटक जिनमें धार्मिक आस्था होती हैं उनकी पहली पसंद सुरकंडा देवी का मंदिर होता है। इस जगह पर लोग दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर काफी खूबसूरत बना है और 51 शक्तिपीठों में से एक होने के नाते इसकी काफी मान्यता है। आप भी मसूरी घूमने के उपरांत इस जगह पर देवी दर्शन के लिए आ सकते हैं। 

भद्रराज मंदिर  

यह मंदिर मसूरी से थोड़ी दूर है और चकराता और जौनसार बाबर क्षेत्र के काफी अच्छे और लुभावने दृश्य प्रस्तुत करता है। इस जगह पर लोग प्रकृति की छटा और मंदिर दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर भगवान बाल भद्र का है जो कृष्ण के भाई थे। ये सैलानियों के लिए एक अच्छा और आदर्श स्थान है। 

यह भी पढ़ें : प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग अंडमान-निकोबार द्वीप समूह

कैसे पहुंचे और कहां ठहरे ?

इस जगह पर पहुंचने के लिए आपको बस, ट्रेन, प्लेन किसी भी माध्यम से सबसे पहले देहरादून पहुंचना होगा फिर मसूरी के लिए सार्वजनिक या फिर निजी परिवहन का विकल्प। मसूरी अच्छी तरह से देहरादून, दिल्ली, रुड़की और सहारनपुर के साथ सड़कों से जुड़ा हुआ है। मसूरी में ठहरने के लिए बहुतेरे विकल्प हैं। पर्यटक की जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ अच्छे होटल, मनोरंजन क्लब और रेस्तरां बहुतायत संख्या में उपलब्ध हैं।

दोस्तों, आशा करता हूं कि यह लेख आप लोगों को पसंद आया होगा। मेरी कोशिश हर दिन आपको कुछ नया देने की रहती है। आपको लेख पढ़कर कैसा लगा स्ट्रोलिंग इंडिया और अपने इस घुमंतू दोस्त के साथ जरूर बाटें। 

हमसे संपर्क करें : अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें: indiastrolling@gmail.com 

travel writer sanjaya shepherd लेखक परिचय

खानाबदोश जीवन जीने वाला एक घुमक्कड़ और लेखक जो मुश्किल हालातों में काम करने वाले दुनिया के श्रेष्ठ दस ट्रैवल ब्लॉगर में शामिल है। सच कहूं तो लिखने और घूमने के अलावा और कुछ आता ही नहीं। इसलिए, वर्षों से घूमने और लिखने के अलावा कुछ किया ही नहीं। बस घुम रहा हूं।