Lansdowne Hill Station: पर्यटन स्थलों पर लोगों की बढ़ती संख्या और भीड़भाड़ ने कहीं ना कहीं घुमक्कड़ी के मजे को प्रभावित किया है जिसकी वज़ह से लोग प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर जाने से कतराने लगे हैं। अब तो हर किसी को ऐसी जगह की तलाश रहती है जहां शांति और सकून हो और अपना समय बिना शहरों के शोर शराबे के अच्छे से व्यतीत कर सकें।
आज मैं आपको ऐसी ही एक बेहद खूबसूरत जगह लैंसडाउन के बारे में बताने जा रहा हूं जहां पहुंचकर आपको शांति और सकून का अहसास होगा। आप अपनी छुट्टियां देवदार के वृक्षों की छांव में बिता सकेंगे। छोटे-छोटे टपरियों पर चाय की चुस्की का मज़ा लेते हुए स्थानीय लोगों के साथ वार्तालाप कर सकेंगे।
लैंसडाउन में टहलते हुए आपको पुराने बंगलों का दीदार होगा। इस जगह पर पहुंचकर आपको असली हील स्टेशन वाली फील आएगी। शांति और ग्रामीण वातावरण वाला आनंद आएगा।
यह भी पढ़ें : चाय के बागानों और अभूतपूर्व सौंदर्य का प्रतीक मुन्नार
लैंसडाउन ट्रैवेल गाइड (Lansdowne travel guide)
मैं इस जगह पर पहली बार 2016 में गया था तब से लेकर अब तक कई बार जा चूका हूं। यह जगह मुझे बहुत ही अच्छी लगी तो सोचा क्यों ना लैंसडाउन ट्रैवेल गाइड ही बना दूं जिससे की इस जगह पर घूमने की आप सभी को पूरी जानकारी एक जगह पर मिल जाये। लैंसडाउन ट्रैवेल गाइड (Lansdowne) के माध्यम से मैं आपको लैंसडाउन का इतिहास, लैंसडाउन की ख़ास बात, लैंसडाउन के पर्यटन स्थल, लैंसडाउन कैसे पहुंचे, कहां ठहरे आदि विषयों की पूरी-पूरी जानकारी देने वाला हूं।
यह भी पढ़ें : किसी जन्नत से कम नहीं है काशी के आसपास की दुनिया
लैंसडाउन का इतिहास (History of Lansdowne)
स्थानीय लोगों से बातचीत के जरिये आपको पता चलेगा कि लैंसडाउन (Lansdowne) का जो वर्तमान स्वरूप है वह पहले नहीं था। इस जगह को कालूडांडा के नाम से जाना जाता था, जिसका अर्थ है काला जंगल। जहां जाने से भी लोगों को डर लगता था लेकिन प्राकृतिक खूबसूरती इतनी ज्यादा थी कि लोगों का ध्यान बरबस अपनी तरफ खींचती थी और इस खूबसूरती ने अंग्रेजों का ध्यान भी अपनी तरफ खींचा।
आपको बता दूं कि जब ब्रिटिश अधिकारियों का इस जगह पर आना जाना बढ़ा तो तमाम हिल स्टेशनों की तरह लैंसडाउन का भी महत्व बढ़ा और अंग्रेजों ने इसे गढ़वाल राइफल्स के भर्ती केंद्र के रूप में इस्तेमाल करना शुरू किया। इसका नाम लैंसडाउन 1887 में मार्क्वेस ऑफ लैंसडाउन और भारत के वायसराय हैनरी चार्ल्स कीथ के नाम पर पड़ा था।
यह भी पढ़ें : भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ
लैंसडाउन की ख़ास बात (Speciality of Lansdowne)
वर्तमान में लैंसडाउन (Lansdowne) उत्तराखंड स्थित गढ़वाल जिले का एक खूबसूरत छावनी शहर है जो भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में गिना जाता है। लैंसडाउन जैसी ऐतिहासिक शहर को बसाने का श्रेय भारत में औपनिवेशिक काल के दौरान अंग्रेजों को जाता है। ब्रिटिश सरकार ने उस दौरान यहां धार्मिक स्थल और कई भवनों का निर्माण करवाया गया था। वर्तमान में भी आप ब्रिटिश वास्तुकला को इस जगह पर जाकर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें : कला और संस्कृति की अनमोल धरोहर महासू देवता मन्दिर
लैंसडाउन के पर्यटन स्थल (Tourist Destination Lansdowne)
लैंसडाउन में घूमने टहलने की तमाम जगहें हैं जहां आप बेफिक्री से घूम सकते हैं। लैंसडाउन (Lansdowne) में घूमते हुए कभी भी अनजान शहर में होने का अहसास नहीं होगा। यहां की जगहें, यहां के लोग, यहां का खानपान आपको सब पसंद आएगा। इस इस जगह पर पहुंचकर घुमक्कड़ी के असल रोमांच का मज़ा ले सकेंगे।
यह भी पढ़ें : गढ़वाल और कुमांऊ को जोड़ने वाला नगर ग्वालदम
1- सेंट मैरी चर्च लैंसडाउन (St mary’s church, Lansdowne)
लैंसडाउन (Lansdowne) में स्थित सेंट मैरी चर्च बिलकुल टिफिन टॉप के नजदीक स्थित है। इस चर्च को देखने के लिए सैलानी दूर दूर से आते हैं। यह अपनी खूबसूरत दीवारों और रंगीन ग्लास खिड़कियों के लिए सैलानियों के मध्य काफी ज्यादा विख्यात है। चीड़-देवदार के जंगलों के घिरा यह स्थल बहुत हद तक सैलानियों को आकर्षित करने का काम करता है। यह जगह आपको भी अच्छी लगेगी और आप यहां पहुंचकर सुख और शांति का अनुभव करेंगे।
2- वॉर म्यूजियम लैंसडाउन (War museum, Lansdowne)
लैंसडाउन (Lansdowne) शहर के मध्य भाग में वॉर म्यूजियम स्थित है। जिसे दरवान सिंह संग्रहालय के नाम से जाना जाता है। इसमें सेना के गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट द्वारा लड़े गए तमाम लड़ाईयों से सम्बंधित चीज़ों को यादगार के रूप में संग्रहित किया गया है। इस जगह पर जाकर आपको अच्छा लगेगा। कई ज़रूरी जानकारी मिलेगी जो ऐतिहासिक महत्व की होगी।
3- टिप एन टॉप लैंसडाउन (Tip n top, Lansdowne)
लैंसडाउन (Lansdowne) में रहते हुए टिप एंड टॉप और स्नो व्यू प्वाइंट पर आप बर्फ से ढकी पहाड़ियों के रोमांचक दृश्यों को देखने का मज़ा ले सकते हैं। इस जगह से चौखम्बा और त्रिशूल की बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाओ को आसानी से देख सकते हैं। यहां से सूर्यादय और सूर्यास्त देखने लायक होता है। यह व्यू प्वाइंट यहां आने वाले सैलानियों के मध्य काफी लोकप्रिय है।
4- भीम पकोड़ा लैंसडाउन (Bheem Pakora, Lansdowne)
लैंसडाउन (Lansdowne) में भीम पकोड़ा स्थल की सैर करके भी आपको काफी मज़ा आएगा। इस जगह पर एक पत्थर रखा हुआ है और वह इतना मजबूत है कि उसे कोई भी नहीं हिला सकता। भीम पकोड़ा स्थल नाम के पीछे किवदंती है कि जब पांडव निर्वासन में थे तो भीम ने एक पत्थर लैंसडाउन के बाहर एक चट्टान पर रख दिया था।
5- तर्केश्वर महादेव मंदिर (Tarkeshwar mahadev)
लैंसडाउन (Lansdowne) पहुंचकर आप तर्केश्वर महादेव के दर्शन के लिए जा सकते हैं ये प्रसिद्ध मंदिर है भगवान शिव को समर्पित है। तर्केश्वर महादेव हिन्दू आस्था का बड़ा केंद्र है और देश के सबसे प्राचीन ‘सिद्ध पीठों में गिना जाता है। इस जगह पर साल में कुल चार बार मेला लगता है, जिसमें देश भर से श्रदालु पहुंचते हैं।
6- गढ़वाली मेस (Garhwali mess, Lansdowne)
गढ़वाली मेस लैंसडाउन (Lansdowne) में सरकार के द्वारा संरक्षित ईमारत है और एक प्रतिष्ठित ईमारत के तौर पर जानी जाती है। यह सदियों पुरानी ईमारत वास्तुकला की बेहद शानदार नमूना है। इस जगह पर देश दुनिया भर से लोग पहुंचते हैं। यह जगह आपको भी पसंद आएगी। आपका मन लगेगा।
7- भुल्ला ताल ( Bhulla tal, Lansdowne )
लैंसडाउन (Lansdowne)में आप भुल्ला ताल की भी सैर कर सकते हैं। यह एक छोटी-सी झील है जहां नौकायन की सुविधाएं उपलब्ध हैं। नौकायान के अलावा आप प्रकृति के सुन्दर रूप को निहार सकते हैं। संतोषी माता मंदिर लैंसडाउन की ऊँची पहाड़ी पर बना हुआ है। इस जगह से शाम को सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।
यह भी पढ़ें : अद्वितीय और अदभुत मंदिरों का गढ़ वृंदावन
लैंसडाउन में क्या करें? (What to do in Lansdowne)
लैंसडाउन (Lansdowne) बहुत ही विविधतापूर्ण जगह है और घूमने के साथ साथ पर्यटकों को कई तरह की गतिविधियों को करने की सहूलियत देती है। यहां आकर आप घूमने के अलावा भी बहुत कुछ कर सकते हैं।
1- लैंसडाउन में ट्रैकिंग (Trekking in Lansdowne)
लैंसडाउन ट्रैकिंग (Lansdowne trekking) के लिए काफी अनुकूल है। आप लैंसडाउन से भैरवगढ़ी या ताड़केश्वर मंदिर तक ट्रेकिंग कर सकते हैं। चीड़, देवदार, बुरांश और बांज के घने जंगलों से ट्रेकिंग करते हुए यहां तक पहुंचने का अलग ही रोमांच है।
2- लैंसडाउन में कैंपिंग (Camping in Lansdowne)
लैंसडाउन कैंपिंग (Lansdowne camping) के लिहाज से भी बहुत ही अनुकूल है। लैंसडाउन आकर आप कैंपिंग का मज़ा ले सकते हैं। यहां पर तमाम घुमक्कड़ सिर्फ कैंपिंग और ट्रेकिंग करने के लिए आते हैं।
3- लैंसडाउन में नेचर वॉक (Nature Walk, Lansdowne)
लैंसडाउन (Lansdowne) से अच्छी जगह बहुत कम मिलेगी आपको नेचर वॉक के लिए। इस जगह पर पैदल चलना और हरी भरी प्रकृति के बदलते रूपों को देखना अच्छा लगता है।
4- लैंसडाउन में बाइकिंग ( Biking in Lansdowne)
लैंसडाउन (Lansdowne) बाइकिंग, साइकलिंग जैसे एडवेंचर करने की सुरक्षित जगह है। इस जगह पर ज्यादातर लोग शांत और मनोरम वातावरण में इन साहसिक गतिविधियों का भरपूर मज़ा लेते हैं।
5- लैंसडाउन में फैमिली ट्रिप (Family Trip, Lansdowne)
लैंसडाउन (Lansdowne) में लोग अपनी लम्बी छुट्टियां बिताने के लिहाज से आते हैं। कई लोग तो महीनों तक यहां रुक जाते हैं। इस जगह पर आप एक सप्ताह का फैमिली ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यह शांत और खूबसूरत होने के साथ ही तमाम तरह की सुख-सुविधाओं से भरपूर जगह है।
यह भी पढ़ें : खूबसूरती की अद्भुत मिशाल गरतांग गली
लैंसडाउन कैसे पहुंचे? (How to reach in Lansdowne)
लैंसडाउन दिल्ली से सिर्फ ढाई सौ किमी की दूरी पर है। आप अपनी निजी गाड़ी से लैंसडाउन आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप हवाई यात्रा के माध्यम से देहरादून या फिर ट्रैन के माध्यम से कोटद्वार। यह देहरादून एयरपोर्ट से डेढ़ सौ किमी और कोटद्वार से चालीस किमी की दूरी पर स्थित है।
यह भी पढ़ें : एशिया का ऐतिहासिक और सबसे पुराना चर्च सरधना
लैंसडाउन में कहां ठहरे? (Hotel in Lansdowne)
लैंसडाउन में ठहरने के लिए होटल से लेकर टूरिस्ट हाउस तक की सुविधा मौजूद है। आप अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से रहने के विकल्प चुन सकते हैं। इस जगह पर उत्तराखंड पर्यटन के दो विश्राम गृह हैं जो आप को काफी रियायती दर पर मिल जायेंगे।
यह भी पढ़ें : जैव विविधता और प्राकृतिक खूबसूरती का खजाना मनिला
दोस्तों, आशा करता हूं कि यह ट्रैवेल गाइड आप लोगों को पसंद आया होगा। मेरी कोशिश हर दिन आपको कुछ नया देने की रहती है। आपको कैसा लगा स्ट्रोलिंग इंडिया के साथ जरूर बाटें।
हमसे संपर्क करें : अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें: indiastrolling@gmail.com