मुझे पहाड़ जितना आकर्षित करते हैं उतने ही समुद्र। इस लिहाज़ से बड़े शहरों की हलचल से दूर, पुदुचेरी मेरे लिए सबसे आदर्श जगह लगती है। आपको बता हूं कि देश के दक्षिणी तट पर स्थित पुदुचेरी (Puducherry) एक शांत मगर बहुत ही विविधतापूर्ण सा शहर है। इस शहर में एक वृहद् समुद्र का किनारा है। साथ ही साथ घूमने टहलने वाली जगहों की कोई कमी नहीं। इस जगह पर काफी समय तक फ्रांस का शासन रहा जिसकी वजह से इसकी बसावट, यहां की संस्कृति, यहां लोगों पर वह प्रभाव आज भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। इसीलिए इस जगह को भारत की फ्रेंच कैपिटल भी कहा जाता है। इस जगह पर आपको फ्रेंच कनेक्शन के अलावा हरे भरे पेड़ों के बीच से गुजरती सड़कें, पुरानी खूबसूरत इमारतें और अध्यात्मिक माहौल मिलेगा।
यह भी पढ़ें: कलाप गांव : दुर्गमता में सुंदरता का पर्याय
यदि आप अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से वक़्त निकालकर किसी शांत और खूबसूरत जगह पर अपना वक़्त बिताना चाहते हैं तो आपके लिए पुदुचेरी (Puducherry) सबसे उपयुक्त जगह है।
पुडुचेरी का इतिहास
वर्तमान में पुडुचेरी एक केन्द्र शासित प्रदेश होने के साथ साथ प्रदेश की राजधानी भी है। जिसकी वजह से इसका महत्व और महत्ता काफी बढ़ जाता है। यह कभी भारत में फ्रांस वालों का मुख्यालय हुआ करता था। यह जगह काफी समय तक फ्रांसीसी शासन के अधीन रहा और आज़ादी के बाद भारत में इसका विलय हो गया। तब से यह समृद्ध शहर हमारे देश भारत का अभिन्न हिस्सा है। इस जगह की संस्कृति और बसावट जितनी समृद्ध है उतना ही खूबसूरत इसका भौगोलिक परिदृश्य है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी और शेष तीन तरफ तमिलनाडु की सीमा इसे ख़ास बना देती है।
पुदुचेरी का समुद्री किनारा
भौगोलिक स्थित पुदुचेरी (Puducherry) को साफ-सुथरे समुंद्री किनारों के अनुकूल बनाती है। इस जगह पर आपको पुदुचेरी, माहे, यानम और कराईकल यानि की कुल चार तटीय क्षेत्र मिलते हैं। इन जगहों पर आपको अच्छा लगेगा। आप अगर अपनी छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते हैं तो यहां के शांत सुरम्य वातावरण में अपना वक़्त बिता सकते हैं।
पुदुचेरी के बाज़ार
यह जगह घूमने टहलने के साथ-साथ अपने बाजारों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। पुदुचेरी (Puducherry) घूमने के दौरान आप यहां के बाजारों में शॉपिंग का भी मज़ा ले सकते हैं। इस जगह का स्ट्रीट मार्केट काफी अच्छा है आप पुरे शहर में घूम घूमकर शॉपिंग कर सकते हैं। इन बाजारों में आपको तमिल हैण्डीक्राफ्ट और हिप्पी स्टाइल के अच्छे कपडे मिल जाते हैं। इसके अलावा आप यहां स्थित सरम चाइना मार्किट भी जा सकते हैं इस जगह पर आपको अच्छे चाइनीज सामान मिल जायेंगे। इस जगह पर बुटीक शॉप काशा की आशा और एक लेदर की वस्तुओं के लिए हाईडिज़ाइन काफी फेमस है।
यह भी पढ़ें: अस्कोट: हिमालय की एक बेहद शांत और सुरम्य जगह
पुदुचेरी के पर्यटन स्थल
वैसे तो भारत का फ्रेंच कैपिटल पुदुचेरी घूमने टहलने की बहुत सारी जगहें अपने आप में समेटे हुए है। इस जगह पर अच्छे से घूमने के लिए आपको कम से कम एक सप्ताह का समय चाहिए तब कहीं जाकर आप अच्छे से घूम पाएंगे। इस जगह पर आपको भारत की फ्रेंच कैपिटल होने के नाते फ्रेंच का प्रभाव दिखेगा जो आपको अच्छा लगेगा। अगर आप पुदुचेरी (Puducherry) की यात्रा के बारे में प्लॉन कर रहे हैं तो इन जगहों पर जाते हैं तो इन जरूर जाएं।
अरबिंदो आश्रम, पुदुचेरी
यह शहर के वाइट टाउन में स्थित है जो अपने आपमें पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र माना जाता है। इस जगह पर जाकर आपको शहर की पुरानी बसावट का दीदार होगा। इस आश्रम की आधारशिला श्री अरबिंदो घोस ने राजनीतिक जीवन से निर्वित होने के पश्चात् नवम्बर 1926 में रखी थी। उन्हीं के नाम पर अरबिंदो आश्रम का नाम रखा गया है। यह दुनिया के सबसे समृद्ध आश्रमों में से एक है। इस जगह पर वर्तमान में हजारों लोग धर्म और अध्यात्म की शिक्षा लेने के लिए आते हैं।
ऑरोविले, पुदुचेरी
शहर से थोड़ी ही दुरी पर स्थित यह एक प्रयोगिक तौर पर विकसित की गई टाउनशिप है। इस जगह की स्थापना 1968 में श्री अरबिंदो की आध्यात्मिक सहयोगी मीरा अल्फासा ने किया था। इस जगह को शांति के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। इस जगह पर लोग शांति की तलाश में पहुंचते हैं और यह अपने यहां आने वाले सैलानियों को कभी निराश नहीं करती है। यह एक ऐसी वैश्विक जगह है जहां पर किसी भी तरह के भेदभाव के बिना आप रहा जा सकता है। यह जगह हमें मानवीय एकता की अनुभूति कराती है।
यह भी पढ़ें: हैवलॉक द्वीप: अंडमान के दिल की धड़कन
पैराडाइज़ बीच, पुदुचेरी
पुदुचेरी के हिस्से में एक बड़ा और समुद्री किनारा है। जिसमें से पैराडाइज बीच भी एक है। शहर से थोड़ी दूर चेन्नमबार में स्थित इस बीच को प्लग पैराडिसो के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह पर पहुंचने के लिए बैकवाटर से पार एक फेरी लेनी होती है जो आपको आधे घंटे में पहुंचा देती है। इस जगह पर आपको रेत से सजा हुआ बहुत ही खूबसूरत दृश्य दिखाई देता है। बीच पर चलने वाली शीतल ठंड हवाएं आपको बेहद ही रास आएंगी।
औराई मंडपम, पुदुचेरी
यह नेपोलियन बोनापार्ट थर्ड के द्वारा बनाया गया एक सफ़ेद घर है जो एक ऐसी महिला दरबारी आयी के लिए बनाया गया था जिसने एक जलाशय को बनाने के लिए अपना घर दान में दे दिया था। यह जगह भारती पार्क के बिलकुल मध्य में स्थित है।
बॉटेनिकल गार्डन
पुदुचेरी का बॉटेनिकल गार्डन जितना खूबसूरत बना है उतना ही इसका शैक्षिक महत्व भी है। गार्डन के शुरुआत में ही फ्रेंच कॉलोनी आती है जिसका जो 1816 में बसी किया गया था। गार्डेन का निर्माण 1826 में किया गया था। इसकी बनावट पर फ्रेंच की वास्तुकला की झलक मिलती है। दूर-दूर से शैक्षिक संस्थानों से जुड़े लोग इस जगह पर अध्ययन और शोध के लिए आते हैं।
यह भी पढ़ें: प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग अंडमान-निकोबार द्वीप समूह
पुदुचेरी के गिरजाघर
इस जगह पर तीस से भी कहीं ज्यादा चर्च हैं। यह सभी चर्च काफी खूबसूरत और मन को शांति देने वाले हैं। आप पुदुचेरी (Puducherry) में रहते हुए स्केड हॉट चर्च, डूप्लेक्स चर्च, लेडी ऐंज्लस चर्च, बेस्लिका ऑफ़ स्केर्ड हॉट ऑफ़ जिजस जैसे चर्चेज़ में जा सकते हैं। इन सबको शहर के बड़े व पुराने चर्चेज़ में गिना जाता है।
पुदुचेरी में स्कूबा डाइविंग
हाल के कुछ सालों में इस जगह पर जो चीज सबसे ज्यादा विकसित हुई है वह है स्कूबा डाइविंग। पहले स्कूबा डाइविंग के लिए लोगों को देश से बाहर जाना पड़ता था। अब आपको विदेश जाने की आवयश्कता नहीं है। आप अब इस जगह स्कूबा डाइविंग का मज़ा लेने के साथ साथ प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकते हैं। इस जगह पर सितम्बर से नवम्बर तक स्कूबा डाइविंग होती है, फरवरी से अप्रैल का महीना भी बेहतर माना जाता है। एक गहरी सांस लीजिये और उतर जाइये समुद्र की अनोखी दुनिया के दीदार के लिए।
यह भी पढ़ें: पक्षीपथलम जहां पक्षी गुफाओं में रहते हैं !
अन्य महत्वपूर्ण स्थल
इस जगह पर इन सबके अलावा भी कई अन्य पर्यटक स्थल हैं जहां पर आप जा सकते हैं। जैसे कि प्रोमेनेड बीच, चुन्नमबार बोट हाउस, सेरेनिटी बीच, राज निवास, भारती पार्क, मीरन मस्जिद। इन सभी जगहों पर जाकर आपको एक बहुत ही खूबसूरत अहसास होगा। आप चाहें तो फ्रेंट वार म्यूजियम, गांधी स्टैचू, आस्टेरी झील और आरिका मेडू भी जा सकते हैं।
पुदुचेरी कैसे पहुंचे ?
चेन्नई से 150 और बैंग्लोर से तक़रीबन 350 किमी की दूरी पर स्थित पुदुचेरी (Puducherry) सभी बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। जिसकी वजह से आप देश और दुनिया के किसी भी हिस्से से पहुंच सकते हैं।
सड़क मार्ग
भारत की फ्रेंच कैपिटल में अगर आप सड़क मार्ग से पुदुचेरी पहुंचना चाहते हैं तो चेन्नई, मदुरै और बैंग्लोर के अलावा अन्य सभी स्थानों से बस की डायरेक्ट सुविधा मिल जाएगी। पहले चेन्नई पहुंचे और उसके बाद बस या टैक्सी लेकर पुदुचेरी।
रेल मार्ग
रेल मार्ग से अगर आप पुदुचेरी पहुंचना चाहते हैं तो नजदीकी रेलवे स्टेशन विल्लुपुरम होगा जो शहर से मात्र 35 किमी दूर है। विल्लुपुरम पहुंचकर आप टैक्सी लेकर पुदुचेरी जा सकते हैं।
हवाई मार्ग
यदि आप हवाई मार्ग से यात्रा करके पुदुचेरी पहुंचना चाहते हैं तो आपका नजदीकी हवाई अड्डा चेन्नई होगा जो देश दुनिया के सभी प्रमुख जगहों से जुड़ा हुआ है। चेन्नई पहुंचने के उपरांत बस या फिर टैक्सी लेकर कुछ ही घंटे में पुदुचेरी पहुंच जायेंगे।
यह भी पढ़ें: किसी सपने से कम नहीं भारत के नार्थ-ईस्ट का सफर
पुदुचेरी में कहां ठहरे
भारत की फ्रेंच कैपिटल में आपको हर तरह और हर बजट के होटल मिल जायेंगे। आप इस जगह पर हॉस्टल में भी रह सकते हैं जो आपको काफी किफायती दर पर मिल जाते हैं। पुदुचेरी (Puducherry) के प्रमुख होटलों में ला बिला, बिला शांति, जेपी शुक्ल, ले पोंडी, ला क्लोसरी बे ऑफ बंगाल आता है। इन जगहों पर आपको हर तरह की सुविधा मिल जाती है।
पुडुचेरी का खानपान
इस जगह का खानपान यहां की संस्कृति और रिवाजों के मेलजोल से विकसित हुई है। इस जगह के समुद्र के किनारे होने के नाते शी फ़ूड की भरमार है। भारत की फ्रेंच कैपिटल होने के नाते यहां स्थित रेस्टोरेंट में आपको फ्रेंच फ़ूड काफी आसानी से मिल जाते हैं। साथ ही साथ आप यहां के पारम्परिक दक्षिण भारतीय फ़ूड तो मिलेंगे ही। इटली-डोसा का लाजवाब स्वाद आपको लम्बे समय तक याद रहेगा।
हमसे संपर्क करें : अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें: indiastrolling@gmail.com