बिहार राज्य के नालंदा जिले में स्थित राजगीर देश के सबसे प्राचीन और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह नगर अपने खबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। लेकिन हाल में ही बने बिहार राजगीर ग्लास ब्रिज (Bihar Rajgir Glass Bridge) की वजह से इसका चरम और भी ज़्यादा बढ़ गया है। बिहार जैसे राज्य में ग्लास ब्रिज का निर्माण होना भारतीय इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना है।
यह भी पढ़ें : राजगीर में घुमने की 10 सबसे प्रसिद्ध जगहें
ग्लास ब्रिज की विशेषता ( Rajgir Glass Bridge)
चीन हांग्जो ग्लास ब्रिज देखने का जो लोग सपना देखते थे अब उनको बाहर नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि देश का पहला ग्लास ब्रिज बिहार के राजगीर में बनकर तैयार हो गया है। जिसे देखने के लिए देश के कोने कोने से लोग पहुंच रहे हैं और राज्य सरकार को उम्मीद है कि यह विदेशी सैलानियों को भी अपनी तरफ़ खींचने में कामयाब होगा। 200 फुट का बिहार राजगीर ग्लास ब्रिज लगभग 85 फुट लंबा तथा 6 फुट चौड़ा है।
यह भी पढ़ें : राजगीर : सात पहाड़ियों से घिरी एक खूबसूरत घाटी
पर्यटक गतिविधियाँ (Bihar Rajgir Glass Bridge)
बिहार राजगीर ग्लास ब्रिज को बनाने के लिए 15 मिमी मोटी कांच की तीन परत का इस्तेमाल किया गया है। एक तरह से देखा जाए तो यह ब्रिज पर्यटक गतिविधियों के लिए बहुत ही ज़्यादा अनुकूल है। नेचर सफारी पार्क के भीतर बने होने के नाते इस जगह पर पर्यटक जिप लाइनिंग और नेचर सफारी भी कर सकते हैं। इस जगह पर लोग पिकनिक मानने भी आ सकते हैं। यह ब्रिज एयर साइक्लिंग आदि के लिए भी उपयुक्त है।
यह भी पढ़ें : दुनिया की सबसे पुरानी हस्तनिर्मित गुफायें
राजगीर कैसे पहुंचे ( Rajgir Glass Bridge)
राजगीर जिस जगह पर ग्लास ब्रिज बनाया गया है बिहार के नालन्दा जिले का एक प्राचीन नगर है। इस जगह का अपना एक बहुत बड़ा धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रहा है। जिसकी वजह से पहले से ही इस जगह पर पर्यटक गतिविधियाँ होती रही हैं। इस जगह पर पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको पटना पहुँचना होगा और उसके बाद पटना से राजगीर जोकि 95 किमी की दूरी पर स्थित है।
यह भी पढ़ें : जैव विविधता से परिपूर्ण प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग इगतपुरी
घूमने लायक स्थान (Bihar Rajgir Glass Bridge)
ग्लास ब्रिज के अलावा यह स्थान सैलानियों के लिए कई तरह की साहसिक गतिविधियाँ भी कराता है। इस जगह पर बना एक रोपवे राजगीर को नज़दीक की पहाड़ी से जोड़ता है। इस जागर पर नेचर सफारी और ग्लास केबिन का मज़ा लेने के साथ साथ यहाँ के हरे भरे प्राकृतिक दृश्यों को एंजोय कर सकते हैं। इस जगह पर घूमने के लिए कई सारे पर्यटक और पिकनिक स्थल मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें : बैकपैकिंग के लिहाज से देश की सात बेहद खूबसूरत घाटियां
ग्लास ब्रिज का टिकट (Rajgir Glass Bridge)
बिहार राजगीर ग्लास ब्रिज को देखने के लिए आपको तक़रीबन 200 रुपए खर्च करने पद सकते हैं। जिसमें 50 रुपए की एंट्री फ़ीस और 150 रुपए इस ब्रिज पर घूमने का चार्ज शामिल है। इसे देखने अथवा इसके खुलने की बात करें तो आप राजगीर ग्लास ब्रिज को सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक देख और घूम सकते हैं। टिकट आपको बिहार पर्यटन की वेबसाइट पर मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें : टिकाऊ और जिम्मेदार पर्यटन देश की जरूरत
बुकिंग कैसे करें (Bihar Rajgir Glass Bridge)
बिहार राजगीर ग्लास ब्रिज पर जाने के लिए सबसे पहले https://rajgirzoosafari.bihar.gov.in/website/ पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर जाकर आप टिकट बुक कर सकते हैं। एक बार टिकट बुक होने के बाद पहुंच जाइए। पटना से कार या फिर टैक्सी से आना सही रहेगा। आप सार्वजनिक बस से भी राजगीर पहुंच सकते हैं।
यह भी पढ़ें : शिव की जादुई दुनिया और एक करोड़ श्रापित देवता
पूछे जाने वाले प्रश्न (Rajgir Glass Bridge)
- बिहार राजगीर ग्लास ब्रिज क्या है?
बिहार राजगीर ग्लास ब्रिज एक ग्लास का बना पारदर्शी ब्रिज है। यह घोरा कटोरा झील पर बनाया गया है। यह पर्यटकों के लिए एक बहुत बड़ा आकर्षण है। - बिहार राजगीर ग्लास ब्रिज की लंबाई कितनी है?
बिहार राजगीर ग्लास ब्रिज 85 मीटर लंबा है। - बिहार राजगीर ग्लास ब्रिज कितनी ऊंचाई पर है?
बिहार राजगीर ग्लास ब्रिज तक़रीबन 20 मीटर ऊंचा है। - बिहार राजगीर ग्लास ब्रिज देखने का समय क्या है?
बिहार राजगीर ग्लास ब्रिज प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुला रहता है। - क्या बिहार राजगीर ग्लास ब्रिज देखने के लिए कोई प्रवेश शुल्क है?
बिहार राजगीर ग्लास ब्रिज स्काईवॉक के लिए आगंतुकों को 150 रुपये का शुल्क देना होगा। - बिहार राजगीर ग्लास ब्रिज के आसपास के पर्यटक स्थल क्या हैं?
बिहार राजगीर ग्लास ब्रिज के आसपास राजगीर हॉट स्प्रिंग्स, वेणु वाना और ग्रिडकुटा पीक है। - बिहार राजगीर ग्लास ब्रिज तक कैसे पहुंचे?
राजगीर ग्लास ब्रिज बिहार के राजगीर में बना है। इस जगह पर सड़क या ट्रेन के ज़रिये पहुंचा जा सकता है। नज़दीकी हवाई अड्डा पटना राजगीर से 95 किलोमीटर दूर है।